हार्ट अटैक के खतरा कैसे बचें ?

हमारे रक्त में दो प्रकार के Cholesterol होते हैं, अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल। ख़राब कोलेस्ट्रॉल बहुत खतरनाक माना जाता है। धमनियों में खराब कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि हृदय में पर्याप्त रक्त प्रवाह को रोकती है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक के खतरा कैसे बचें ?


कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने में कुछ खाद्य पदार्थ काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्व रक्त में कोलेस्ट्रॉल को घोलते हैं। कोलेस्ट्रॉल से दिल का दौरा (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) का खतरा बढ़ जाता है। इस हेल्दी फूड को खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इन खाद्य पदार्थों के क्या फायदे हैं।

सेब / Apple 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सेब बहुत फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट है कि सेब में मौजूद फाइबर और अन्य एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। दिन में दो सेब खाने से शरीर को फायदा होता है। इसके अलावा केला, आम, अंगूर और स्ट्रॉबेरी खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

टमाटर/ Tomato

टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन  A, B, K  और C होते हैं, जो त्वचा, आंखों और दिल के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

सब्ज़ियाँ / Vegetables

हाई कोलेस्ट्रॉल (high Cholesterol ) के मरीजों को सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं और हृदय को लाभ पहुंचाते हैं। सब्जियों में फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, मिर्च, अजमो, गाजर, पालक और प्याज कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करते हैं। इन सभी सब्जियों में फाइबर और प्रोटीन होता है जो ट्राइग्लिसराइड्स के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। सब्जियों का जूस पीने से भी काफी राहत मिलती है।

पपीता / Papaya

पपीता फाइबर से भरपूर होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ-साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। एक बड़े पपीते में 13 से 14 ग्राम फाइबर होता है। रोजाना पपीता खाने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

अलसी / Flaxseed

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अलसी को रामबाण औषधि के रूप में जाना जाता है। अलसी के बीज फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अलसी के अलावा अखरोट, बादाम का सेवन फायदेमंद साबित होगा।

एवोकैडो / Avocado

ब्लड प्रेशर के मरीजों को Avocado का सेवन करना चाहिए. Avocado में विटामिन K, C, B5, B6, E और मोनोअनसैचुरेटेड फेट (monounsaturated fats) होते हैं, जो आपके Heart को स्वस्थ रखने और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। एवोकाडो शरीर में अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

सोयाबीन/ Soybean और उसके उत्पाद

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सोयाबीन और उससे बने उत्पादों का सेवन करना चाहिए। टोफू एक लोकप्रिय सोयाबीन भोजन है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। सोयाबीन और टोफू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी माने जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है। सोयाबीन का दूध भी शरीर के लिए सर्वोत्तम है। कुछ साबुत अनाज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के खिलाफ भी लाभ मिलता है। दलिया कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. अनाज में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी साबित होता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को घोल देता है। इसके अलावा क्विनोआ, गेहूं, राई और बाजरा भी कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल अटकलों और सूचनाओं पर आधारित है। इसलिए यहां यह बताना जरूरी है कि हम ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या विश्वास पर अमल करने से पहले उसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करना और संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!