धनतेरस : अगर दिख जाएं ये 5 चीजें आप की किस्मत बदल जाएगी

 आज का धनतेरस अगर दिख जाएं ये 5 चीजें तो उतर जाएगा किस्मत का पत्ता, भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

धनतेरस : अगर दिख जाएं ये 5 चीजें आप की किस्मत बदल जाएगी


सनातन धर्म में धनतेरस एक प्रमुख पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सुख, समृद्धि और धन की कामना करते हैं। साथ ही धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना भी बहुत शुभ होता है। इस बार धनतेरस आज दोपहर से मनाया जाएगा. हम सभी जानते हैं कि इस दिन नई चीजें खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ प्राणियों या व्यक्तियों का अचानक प्रकट होना बहुत शुभ होता है। यह देवी लक्ष्मी और धन कुबेर के घर आगमन का संकेत देता है। यह इस बात का संकेत है कि इस समय आपको देवी मां की कृपा प्राप्त होगी। सभी कार्य सफल होंगे और घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होगी। इसलिए कुछ चीजें खरीदने से घर में अशांति फैल जाती है।


अगर दिख जाएं ये 5 चीजें आप की किस्मत बदल जाएगी


छिपकली

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन छिपकली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में छिपकली को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आपको धनतेरस के दिन छिपकली दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी का वास होने वाला है। आपकी सभी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी और आपको खुशखबरी मिलेगी।

किन्नर

धनतेरस के दिन अगर आपको बाजार में खरीदारी करते या घूमते समय कोई किन्नर दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किन्नर के दर्शन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन यदि कोई विदेशी व्यक्ति खुशी-खुशी सिक्का चूमकर आपको दे दे तो आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी। साथ ही आर्थिक संकट और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

सफेद बिल्ली

धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार और नौकरी में विकास और पदोन्नति की भी पूरी संभावना है।

उल्लू

धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी के वाहन उल्लू का दिखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि यह त्योहार आपकी जेब पैसों से भरने वाला है। घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही आपको माता रानी का आशीर्वाद भी मिलेगा।

रास्ते पर से पैसा मिलना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन अगर आपको सड़क पर सिक्के पड़े हुए मिलें तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस सिक्के का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। माना जाता है कि जल्द ही आपको ढेर सारा धन मिलने वाला है। घर में सुख-समृद्धि आएगी।


धनतेरस पर कौन सी चीजें ना ख़रीदे ?

धनतेरस के दिन कुछ खास चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ मां की कृपा भी बनी रहती है, लेकिन इस दिन भूलकर भी ये चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जीवन में गरीबी भी आती है. आइए...जानते हैं धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए...

लोहा की चीज़ ना ख़रीदे

धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। धनकुबेर गुस्से में दूर हो जाता है, जिससे घर में दरिद्रता आ जाती है। आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। अगर आप लोहे की कोई चीज खरीदना चाहते हैं तो धनतेरस से पहले खरीद लें।

कांच की वस्तु भी अशुभ होती है

धनतेरस के दिन भूलकर भी कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इसके पीछे का कारण कच का राहु ग्रह से संबंध है। ऐसे में कांच की वस्तुओं का प्रयोग करना अशुभ साबित होता है। इस कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

तेल भूलकर भी न खरीदें 

धनतेरस के दिन गलती से भी तेल, घी या रिफाइंड तेल न खरीदें। इस वस्तु को खरीदने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अगर आपको तेल, घी या रिफाइंड तेल की जरूरत है तो धनतेरस से पहले खरीद लें।

स्टील के बर्तन न खरीदें

धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। इस बर्तन में लोहा भी शामिल है. इसकी जगह आप तांबे या कांसे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। धनतेरस पर बाइक या कार की बजाय चांदी और सोना खरीदना ज्यादा शुभ होता है।

मिट्टी और प्लास्टिक के बर्तन

धनतेरस के दिन मिट्टी, चीनी मिट्टी या प्लास्टिक के बर्तन या अन्य कोई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है. इसके पीछे कारण यह है कि ये वस्तुएं आसानी से टूट जाती हैं, जिससे अशुभ परिणाम मिलते हैं, जबकि प्लास्टिक अव्यवस्था फैलाता है।

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!