आधार कार्ड की इस जानकारी को अब आप केवल एक ही बार सुधार सकते हैं

Aadhar Card आधार कार्ड भारत में आधिकारिक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में महत्वपूर्ण है, और यह किसी व्यक्ति की पहचान सत्यापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। हालाँकि आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न सेवाओं और सब्सिडी के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसमें मौजूद जानकारी को बदलने की प्रक्रिया पर कुछ प्रतिबंध हैं।

aadhaar card update change in one time

UIDAI (यूआईडीएआई) ने Free Aadhaar Update मुफ्त आधार अपडेट की समय सीमा 3 महीने बढ़ा दी है। आप 14 दिसंबर तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। पहले यह समय सीमा 14 जून तक थी, लेकिन इसे तीन महीने बढ़ाकर अब 14 सितंबर तक कर दिया गया था।

इसे केवल एक बार बदला जा सकता है

आधार कार्ड में जन्म तिथि और लिंग की जानकारी केवल एक बार ही बदली जा सकती है। आधार कार्ड में नाम दो बार अपडेट किया जा सकता है। UIDAI के मुताबिक, एक आधार कार्ड धारक अब केवल दो बार ही आधार कार्ड पर अपना नाम बदल सकता है। आधार कार्ड में पता कई बार अपडेट किया जा सकता है। पते में बदलाव के लिए आपको पते के प्रमाण के रूप में पासपोर्ट, राशन कार्ड, विकलांगता कार्ड (यदि कोई हो तो), केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र, बिजली बिल या पानी बिल जैसे कुछ दस्तावेज को अपलोड करने पड़ेंगे।

तीन से अधिक बार बदलाव के लिए यहां जाना पड़ेगा

तीसरी बार अपना नाम Aadhaar Card Update अपडेट करने के लिए आप आधार केंद्र पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद आप अपवाद के तहत अपडेट की मंजूरी के लिए यूआईडीएआई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह नियम यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आधार कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग न हो और यह व्यक्ति की पहचान को मजबूत करता है। आधार कार्ड को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है और इसकी सुरक्षा हर वक्त बनी रहनी चाहिए। आपको कभी भी अपना आधार कार्ड और उससे जुड़ी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करनी चाहिए। खासकर आधार कार्ड को लेकर मोबाइल पर आया ओटीपी। इससे आपकी निजी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है, जिससे आपको नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है।

Unique Identification Authority of India भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है की, “अधिक लोगों को आधार कार्ड से संबंधित अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, myAadhaar पोर्टल के माध्यम से, आधार में अपने दस्तावेजों को अपडेट किया जा सकता है। मुफ्त अपडेट की सुविधा 14 सितंबर तक दी गई थी। नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब इस सुविधा को तीन महीने यानी 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए, myAadhaar पोर्टल के माध्यम से दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन की सुविधा अब 14 दिसंबर तक जारी रहने वाली है।
Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!