अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे देखे बैंक हॉलिडे लिस्ट

वित्तीय वर्ष 2023-24 अप्रैल से शुरू हो रहा है यानी 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। ऐसे में कुछ बड़े बदलाव हैं, जिन्हें लागू किया जाएगा। मार्च के महीने में जहां 12 दिन बैंक बंद रहे। इसी तरह अप्रैल में भी बैंक की गतिविधियां धीमी रहने की उम्मीद है, क्योंकि अप्रैल 2023 में बैंकों के लिए बंपर छुट्टी रहने वाली है, जिससे ग्राहकों की बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे देखे बैंक हॉलिडे लिस्ट



सभी बैंक ग्राहकों को बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। ऐसे में हम आपको अप्रैल 2023 में होने वाले बैंक अवकाश के बारे में बता रहे हैं। अगर आप बैंक जाना चाहते हैं तो यह जानना जरूरी है कि बैंक कब बंद होता है। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अप्रैल 2023 में 15 दिनों के लिए सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेंगे, जिसमें विशिष्ट राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे।

अपनी संपत्ति के सरकारी कीमत और बाजार कीमत का पता लगाएं ऑनलाइन

April 2023 Bank Holiday List

1 April 2023: शनिवार को बैंकों के वार्षिक खाते बंद होने के कारण मिजोरम, चंडीगढ़, मेघालय और हिमांचल प्रदेश को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

2 April 2023: रविवार को भारत भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

4 April 2023: मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, मिजोरम, नवी मुंबई, कर्णाटक, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, छत्तीशगढ़ और झारखण्ड राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

5 April 2023: बुधवार को बाबू जगजीवन राम की जयंती पर तेलंगाना में बैंक बंध रहेंगे।

7 April 2023: शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर मिजोरम, नवी मुंबई, कर्नाटका, मध्यप्रदेश, ओरिस्सा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आँध्रप्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, केरला, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीशगढ़, झारखण्ड और मेघालय राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

8 April 2023: दूसरे शनिवार को पूरे भारत में बैंक बंध रहेंगे।

9 April 2023: रविवार को भारत भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

14 April 2023: शुक्रवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर त्रिपुरा, गुजरात, नवी मुंबई, कर्नाटका, ओरिस्सा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आसाम, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, केरला, पच्छिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखण्ड राज्यों में बैंक बंध रहेंगे।

15 April 2023: शनिवार को विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नव वर्ष के मौके पर त्रिपुरा, आसाम, पश्चिम बंगाल, केरला हुए हिमांचलप्रदेश राज्यों में बैंक बंध रहेंगे।

16 April 2023: रविवार को भारत भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

18 April 2023: मंगलवार को शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

21 April 2023: शुक्रवार को ईद-उल-फितर पर त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और केरला राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

22 April 2023: चौथे शनिवार को पूरे भारत में बैंक बंध रहेंगे।

23 April 2023: रविवार को भारत भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

30 April 2023: रविवार को भारत भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

गुजरात में अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

अकेले गुजरात राज्य की बात करें तो अप्रैल महीने में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। गुजरात के सभी बैंक 1, 2, 4, 8, 9, 14, 16, 22, 23 और 30 अप्रैल को बंद रहेंगे।

हार्ट अटैक से बचने के लिए रोजाना खाएं ये एक चीज़

बैंक बंद रहेंगे तो भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दिन भी लोग अपना सारा काम ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से कर सकते हैं। आजकल अधिकांश बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसलिए आप छुट्टियों के दिन भी घर बैठे बैंकिंग के कई काम कर सकते हैं।

RBI Official Bank Holiday List Check: Click Here

अगर आप किसी के खाते में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं या किसी बैंक छुट्टी के दिन किसी से पैसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस उद्देश्य के लिए नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, एटीएम का इस्तेमाल आप कैश निकालने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।
Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!