Bank Holiday List November 2023 - 15 दिन बंद रहेंगे बैंक !

अक्टूबर का महीना ख़त्म होने वाला है। इसके बाद नवंबर शुरू हो जाएगा। अगले महीने यानी नवंबर 2023 में कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में बैंकों में बंपर छुट्टियां मिलने वाली हैं। छुट्टियों के कारण बैंकों से जुड़े ग्राहकों के काम पर असर पड़ सकता है। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द कर लें ताकि बाद में पछताना न पड़े। इससे पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Bank Holiday List November 2023 - 15 दिन बंद रहेंगे बैंक !



भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, राज्य के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, आने वाले महीने में कुल 15 दिन छुट्टियां होंगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल, नवंबर महीने में 4 रविवार हैं। साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टियां हैं, यानी देशभर में ये 6 छुट्टियां तय हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगले महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

November 2023 Bank Holiday List

1 नवंबर 2023: बुधवार को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चोथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण देशभर की सभी बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर 2023: शुक्रवार को वांगला महोत्सव के कारण शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर 2023: दूसरे शनिवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण देशभर की सभी बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर 2023: सोमवार को गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपूर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर 2023: मंगलवार को दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / लक्ष्मी पूजा के कारण गुजरात, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। 

15 नवंबर 2023: बुधवार को भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / निंगोल चक्कौबा / भरतरादितिया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपूर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण देशभर की सभी बैंक बंद रहेंगे।

20 नवंबर 2023: सोमवार को छठ (सुबह अर्ध्य) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर 2023: गुरुवार को सेंग कुत्सनेम/इगास-बग्वाल के कारण देहरादून और शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर 2023: चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण देशभर की सभी बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर 2023: सोमवार को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण अगरतला, आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपूर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर 2023: गुरुवार को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

Gujarat November 2023 Bank Holiday List

5 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर 2023: दूसरे शनिवार के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

14 नवंबर 2023: मंगलवार को दिवाली (बाली प्रतिपदा) / दीपावली / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / लक्ष्मी पूजा के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर 2023: चौथे शनिवार के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

26 नवंबर 2023: रविवार होने के कारण गुजरात के बैंक बंद रहेंगे।

RBI Bank Holiday List Check: Click Here

Bank Close बैंक बंद होने पर भी ग्राहक कई तरह के काम डिजिटल तरीके से निपटा सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आपका कोई भी काम डिजिटल तरीके से हो सकेगा तो उस पर छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा। आप अपना काम आराम से पूरा कर पाएंगे।
Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!